आय प्रमाण पत्र में आवेदक द्वारा अपने परिवार की सालाना आय की घोषणा करता है आय प्रमाण पत्र विभिन्न लोन लेने या अन्य वितीय राशि प्राप्त करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के किया जाता है जो सरकारी योजनाओं में भाग लेने में आवश्यक दस्तावेज है।
आय प्रमाण पत्र विभिन्न प्रकार के बनाये जाते है:-
1. ऑनलाइन आवेदन हेतु आय प्रमाण पत्र
2. ऑफलाइन आवेदन हेतु आय प्रमाण पत्र
3. बेरोजगार भत्ता आवेदन हेतु आय प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष होना आवश्यक है आय प्रमाण विभिन्न प्रारुप में होता है जिसको आवश्यक ले अनुसार बनाया जाता है आपको किस आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है नीचे दिए गए प्रारूपों पर click कर आवेदन प्रपत्र की जनकारी व आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज :
- आवश्यक आवेदन फॉर्म
- आवेदक का फोटो
- राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापन
- नोटरी पब्लिक द्वारा प्रमाणित
आय प्रमाण पत्र में आय की घोषणा अलग अलग तरह से की जाती है जिसके कुछ पैमाने रखे गए है जैसे :स्कॉलरशिप के लिए आय की सीमा 2.50 लाख रखी गयी है। आय प्रमाण पत्र से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी ई मित्र सेवा केंद्र से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
आय प्रमाण आवेदन प्रारुप की भरने के बाद इसे दो राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना होता है जिसमे सत्यापन करने वाले राजपत्रित अधिकारी की जानकारी व सम्पर्क मोबाइल नम्बर भी दर्ज करने होते है। आय प्रमाण पत्र में आवेदक का फोटो भी अनिवार्य होता है जैसे ऑफ़लाइन आय प्रमाण पत्र व बेरोजगारी भत्ते हेतु आवेदन में आय प्रमाण पत्र, जबकि छात्रवर्ती आय प्रमाण पत्र में यह अनिवार्य नही है।
ऑनलाइन आवेदन हेतु आय प्रमाण पत्र 2021
ऑफलाइन आवेदन हेतु आय प्रमाण पत्र
बेरोजगार भत्ता आवेदन हेतु आय प्रमाण पत्र