बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजनाएँ
आवेदन शुरु होने कि तिथी 28/01/2021 अंतिम तिथी 02/03/2021
- गार्गी पुरस्कार (कक्षा 10th के लिए)
योजना वर्ष 1998 से प्रारम्भ की गई है। योजना अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षा में 75% व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को कक्षा 11 व 12 में नियमित अध्ययनरत् रहने पर प्रतिवर्ष राशि रु. 3000 एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया जाता है।
पुरस्कार हेतु राशि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। पुरस्कार प्रत्येक जिला मुख्यालय एंव पंचायत समिति स्तर पर प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरित किया जाता है।
स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 8 से 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कार दिया जाता है।
Documents:-
- 10th Marksheet
- Bank Passbook
- PS Size Photo
- AAdhar Card
- Bonafied Certificate
- बालिका प्रोत्साहन (कक्षा 12th के लिए)
यह योजना सत्र 2008-09 में प्रारम्भ की गई। योजनान्तर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर दवारा आयोजित उच्च माध्यमिक कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं वरिष्ठ उपाध्यायपरीक्षा में 75% व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को रु. 5000 एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया जाता है।
पुरस्कार हेतु राशि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर दवारा उपलब्ध करवाई जाती है। उक्त पुरस्कार भी जिला मुख्यालय एंव पंचायत समिति स्तर पर प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरित किया जाता है।
Documents:-
- 10th,12th Marksheet
- Bank Passbook
- PS Size Photo
- AAdhar Card
- Bonafied Certificate
आवेदन शुरु होने कि तिथी 28/01/2021 अंतिम तिथी 10/02/2021
School Certificate for Gargi Winner
गार्गी पुरस्कार आवेदन 2021 की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है |इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू करने जा रही है | इस योजना के अंतर्गत कुछ दिनों बाद राजस्थान के छात्राओं को पुरुस्कार प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी अब छात्र छात्राये घर बैठे ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे और इस योजना का लाभ ऑनलाइन उठा सकते है | राजस्थान के छात्र छात्राओं आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2021 से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |
APPLY ONLINE FOR GARGI PURASKAR