राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत अलग अलग छात्रवर्ती प्रदान की जाती है आज की पोस्ट में हम समाज कल्याण विभाग दी जा रही (SC/ST) छात्रवर्ती की जानकारी शेयर कर रहे है छात्रवर्ती के आवेदन कक्षा 11 से ऑनलाइन किये जाते है तथा इन्हें उत्तर मैट्रिक छात्रवर्ती के नाम से जाना जाता है।
यदि आप प्रथम बार आवेदन कर रहे है तो आपको SSO ID रजिस्टर करनी होगी जो हर वर्ष आपको छात्रवर्ती के लिए आवश्यक होगी SSO ID की प्रोफाइल में अपने वर्तमान मोबाइल नंबर आधार कार्ड व जन आधार को लिंक करना होगा SSO ID बनाने के बाद आप छात्रवर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे
इसके लिए तो आपको निम्न दस्तवेजो की आवश्यकता होंगी:-
- स्वंय का आधार कार्ड
- जनआधार कार्ड में नाम दर्ज हो
- बैंक एकाउंट किसी भी बैंक में
- 10 वी की मार्कशीट
- जाती प्रमाण पत्र (SC/ST)
- राज्य का मूलनिवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र वर्तमान वर्ष का
- फीस रिसीप्ट स्कूल/कॉलेज
- गैप होने की दशा में गैप सर्टिफिकेट
- अंतिम परीक्षा की मार्कशीट
यदि आप पूर्व में आवेदन कर चुके है और आगे की शिक्षा के लिए आवेदन कर रहे है तो आपको निम्न दस्तवेजो की आवश्यकता होगी
- आधार कार्ड व जन आधार कार्ड
- अंतिम परीक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र वर्तमान वर्ष का
- SSO ID या स्कॉलरशिप यूनीक नंबर
- वर्तमान वर्ष की फीस रिसिप्ट
ऑनलाइन आवेदन हेतु SSO ID पर लॉगिन करे लॉगिन के पश्चात SJE SCHOLARSHIP पर क्लिक कर आप छात्रवर्ती के लिए आवेदन कर सकते है या आप अपने नजदीकी ई मित्र सेंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।